
gyanmunch.com पर प्रस्तुत Bihar Board Class 10 Sanskrit Chapter 8 – कर्मवीर कथा की यह अध्ययन सामग्री छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है। यहाँ आप संस्कृत पीयूषम् भाग–2 के इस अध्याय के सभी श्लोकों का संधि-विच्छेद, शब्दार्थ, सरल श्लोकार्थ, तथा Bihar Board Exam में पूछे जाने वाले Objective Questions, Short Answer, और 16 अंक वाले Long Questions का विस्तृत एवं सरल विश्लेषण पढ़ सकते हैं। इस पेज पर उपलब्ध सामग्री विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है जो BSEB Class 10 Sanskrit Notes, Sanskrit Chapter 1 Mangalam explanation, और Sanskrit objective questions with answers की खोज कर रहे हैं। gyamunch.com का यह अध्याय छात्रों की परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाता है और उन्हें उच्च अंक प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है।
8. कर्मवीर कथा (कर्मवीर की कहानी)
पाठ परिचय
कर्मवीर: परिश्रमी, कर्तव्य में वीर, कर्मवान
इस पाठ में एक पुरूषार्थी की कथा है जो निर्धनता एवं दलित जाति में जन्म जैसे विपरित परिवेश में भी रहकर प्रबल इच्छाशक्ति तथा उन्नति की तीव्र कामना के कारण उच्चपद पर पहुँचता है। यह कथा किशोरों में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान उत्पन्न करती है।
(पाठेऽस्मिन् समाजे दलितस्य ग्रामवासिनः पुरुषस्य कथा वर्तते। कर्मवीरः असौ निजोत्साहेन विद्यां प्राप्य महत्पदं लभते, समाजे च सर्वत्र सत्कृतो भवति। कथाया मूल्यं वर्तते यत् निराशो न स्यात्, उत्साहेन सर्वं कर्तुं प्रभवेत्।)
अर्थ: इस पाठ में समाज में दलित ग्रामवासी पुरूष की कहानी है। कर्मवीर लोग अपने उत्साह से विद्या को पाकर बहुत बड़ा पद को प्राप्त करते हैं। समाज में सब जगह उनका सत्कार होता है। कथा का वास्तविकता है कि मनुष्य को निराश नहीं होना चाहिए। उत्साह से सभी कामों में लगना चाहिए।
भीखनटोला गाँव का वर्णन
अस्ति बिहारराज्यस्य दुर्गमप्राये प्रान्तरे ‘भीखनटोला‘ नाम ग्रामः। निवसन्ति स्म तत्रातिनिर्धनाः शिक्षाविहीनाः क्लिष्टजीवनाः जनाः। तेष्वेवान्यतमस्य जनस्य परिवारो ग्रामाद् बहिःस्थितायां कुट्यां न्यवसत्। कुटी तु जीर्णप्रायत्वात् परिवारजनान् आतपमात्राद् रक्षति, न वृष्टेः।
अर्थ: बिहार राज्य के दुर्गम क्षेत्र में भीखनटोला नामक एक गाँव है। वहाँ बहुत गरीब, शिक्षाविहीन, कठिनाई से जीवन जीने वाले लोग निवास करते थे। उन सबों में एक व्यक्ति का परिवार गाँव से बाहर स्थित कुटियॉ में निवास करता था। झोपड़ी टुटी जैसी थी जो परिवार वालों को केवल धुप से बचाती थी, वर्षा से नहीं।
परिवारे स्वयं गृहस्वामी, तस्य भार्या तयोरेकः कनीयसी दुहिता चेत्यासन्। तस्माद् ग्रामात् क्रोशमात्रदूरं प्राथमिको विद्यालयः प्रशासनेन संस्थापितः। तत्रैको नवीनदृष्टिसम्पन्नः सामाजिकसामरस्यरसिकः शिक्षकः समागतः। भीखनटोलां द्रष्टुमागतः स कदाचित् खेलनरतं दलितबालकं विलोक्य तस्यापातरमणीयेन स्वभावेनाभिभूतः।
अर्थ: परिवार में स्वयं घर का मालिक, उसकी पत्नी, उसका पुत्र और छोटी बेटी थी। उस गाँव से मात्र एक कोश दुरी पर प्राथमिक विद्यालय सरकार द्वारा स्थापित की गई। वहाँ एक नवीन विचार वाले, सामाजिक समरसता के पक्षधर शिक्षक भीखनटोला देखने आए। उस शिक्षक ने खेल में मग्न एक प्रमिभासम्पन्न दलित बालक को देखकर प्रभावित हो गए।
शिक्षा और परिश्रम की शुरुआत
शिक्षकं बालकमेनं स्वविद्यालयमानीय स्वयं शिक्षितुमारभत। बालकोऽपि तस्य शिक्षणशैल्याकृष्टः शिक्षाकर्म जीवनस्य परमा गतिरिति मन्यमानो निरन्तरमध्यवसायेन विद्याधिगमाय निरतोऽभवत्। क्रमशः उच्चविद्यालयं गतस्तस्यैव शिक्षकस्याध्यापनेन स्वाध्यवसायेन च प्राथम्यं प्राप।
अर्थ: शिक्षक ने उस बालक को विद्यालय में लाकर पढ़ाना शुरू कर दिए। बालक भी उनकी पढ़ाई से प्रसन्न होकर शिक्षा को जीवन का असली धन मानकर परिश्रमपूर्वक अध्ययन करने लगा। इस प्रकार उच्च विद्यालय में जाने पर शिक्षक के सहयोग तथा अपने परिश्रम के बल पर परीक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
‘छात्राणामध्ययनं तपः‘ इति भूयोभूयः स्वविद्यागुरुणोपदिष्टोऽसौ बालकः पित्रोरर्थाभावेऽपि छात्रवृŸया कनीयश्छात्राणां शिक्षणलब्धेन धनेन च नगरगते महाविद्यालये प्रवेशमलभत। तत्रापि गुरूणां प्रियः सन् सततं पुस्तकालये स्ववर्गे च सदावहितचेतसा अकृतकालक्षेपः स्वाध्यायनिरतोऽभूत्।
अर्थ: पढ़ाई या शिक्षा की प्राप्ति तपस्या है। अपने गुरू से बार-बार उपदेश प्राप्त करने के फलस्वरूप पिता की निर्धनता के बावजूद छात्रवृति के सहारे माध्यमिक परीक्षा के बाद नगर के महाविद्यालय में नामांकन कराया। वहाँ भी शिक्षकों का प्रिय हो गया। हमेशा पुस्तकालय तथा अपने वर्ग में सावधानी पूर्वक मन से बिना समय नष्ट किए हुए पढ़ाई में लग गया।
उच्च शिक्षा और सफलता
महाविद्यालयस्य पुस्तकागारे बहूनां विषयाणां पुस्तकानि आत्मसादसौ कृतवान्। तत्र स्नातकपरीक्षायां विश्वविद्यालये प्रथमस्थानमवाप्य स्वमहाविद्यालयस्य ख्यातिमवर्धयत्। सर्वत्र रामप्रवेशराम इति शब्दः श्रूयते स्म नगरे विश्वविद्यालयपरिसरे च। नाजानतां पितरावस्य विद्याजन्यां प्रतिष्ठाम्।
अर्थ: महाविद्यालय के पुस्तकालय में अनेक प्रकार के विषयों का अध्ययन करके याद कर लिया। स्नातक के परिक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करके महाविद्यालय की इज्जत बढ़ाई। सभी जगह विश्वविद्यालय में तथा नगर में रामप्रवेश राम सुनाई पड़ता था। पिता को कोई नहीं जानते हुए भी विद्यापुत्र के कारण प्रसिद्ध हो गए।
वर्षान्तरेऽसौ केन्द्रीयलोकसेवापरीक्षायामपि स्वाध्यवसायेन व्यापकविषयज्ञानेन च उन्नतं स्थानमवाप। साक्षात्कारे च समितिसदस्यास्तस्य व्यापकेन ज्ञानेन, तत्रापि तादृशे परिवारपरिवेशे कृतेन श्रमेणाभ्यासेन च परं प्रीताः अभूवन्।
अर्थ: वर्ष के अन्त में, इन्होंने केन्द्रीय लोकसेवा की परीक्षा में अपने परिश्रम और व्यापक ज्ञान के कारण श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। साक्षात्कार में समिति के सदस्यों को उनके ज्ञान, आर्थिक स्थिति और कठोर परिश्रम से सभी अति प्रसन्न हुए।
निष्कर्ष
अद्य रामप्रवेशरामस्य प्रतिष्ठा स्वप्रान्ते केन्दप्रशासने च प्रभूता वर्तते। तस्य प्रशासनक्षमतां संकटकाले च निर्णयस्य सामर्थ्यं सर्वेषामावर्जके वर्तेते। नूनमसौ कर्मवीरो व्यतीत्य बाधाः प्रशासनकेन्द्रे लोकप्रियः संजातः। सत्यमुक्तम् – उद्योगिनं पुरुषसिंहमुपैति लक्ष्मीः।
अर्थ: आज रामप्रवेश राम की प्रतिष्ठा अपने राज्य में और केन्द्र सरकार में बहुत है। उसका प्रशासनिक क्ष्मता और संकटकाल में निर्णय की क्षमता सबों के लिए आकर्षक है। अवश्य यह कर्मवीर बाधाओं को पार कर प्रशासन क्षेत्र में लोकप्रिय हो गया है। सत्य कहा गया है- परिश्रमी व्यक्ति को ही लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
Chapter-8 (कर्मवीरकथा) – Subjective Question Answer in Hindi
प्रश्न 1. ‘कर्मवीर कथा’ का सारांश लिखें।
प्रश्न 2. रामप्रवेश का जन्म कहाँ हुआ था ?
प्रश्न 3. ‘कर्मवीर कथा’ से क्या शिक्षा मिलती है ?
प्रश्न 4. अपनी प्रगति चाहने वाले को क्या करना चाहिए ?
प्रश्न 5. रामप्रवेश राम की चारित्रिक विशेषताएँ क्या थी ?
- शिक्षा को असली धन मानकर परिश्रमपूर्वक अध्ययन करना।
- उच्च शिक्षा (स्नातक) में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करना।
- हमेशा पुस्तकालय तथा अपनी कक्षा में पूर्ण मनोयोग से और बिना क्षण गँवाए अध्ययनरत रहना।
- महाविद्यालय के पुस्तकालय में अनेक प्रकार के विषयों का गहन अध्ययन करके आत्मसात् कर लेना।
- अपनी विद्यापुत्र के कारण पिता-माता तथा महाविद्यालय की इज्जत बढ़ाना।
प्रश्न 6. रामप्रवेश की प्रतिष्ठा कहाँ-कहाँ देखी जा रही है ?
प्रश्न 7. “शिक्षा कर्म जीवनस्य परमागतिः” रामप्रवेश राम पर उपरोक्त कथन कैसे घटित होता है ?
प्रश्न 8. साक्षात्कार के समय समिति सदस्य रामप्रवेश पर क्यों प्रसन्न हुए ?
प्रश्न 9. महाविद्यालय में प्रवेश के बाद रामप्रवेश किस प्रकार स्वाध्याय में लीन हो गया ?
प्रश्न 10. रामप्रवेश राम का घर कहाँ था और कैसा था ?
प्रश्न 11. रामप्रवेश राम किससे प्रभावित होकर अध्ययन में निरत हो गए ?
प्रश्न 12. ‘कर्मवीर कथा’ के आधार पर रामप्रवेश राम के परिवार का वर्णन करें ।
प्रश्न 13. प्रशासन द्वारा संस्थापित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की विशेषताओं का उल्लेख करें ।
प्रश्न 14. रामप्रवेश राम के महाविद्यालयीय शिक्षा के बारे में लिखें।
