Bihar Board Class 10th Science Chemistry Chapter 1 Objective Questions रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण |

BSEB CLASS 10

OBJECTIVE

CHEMISTRY CHAPTER 1

Bihar Board Class 10 Science Chemistry | Gyanmunch Objective Question

ज्ञानमंच (Gyanmunch) : रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Objective Question

1. कौन सी गैस उत्सर्जित होगी, जब धातुएँ जल के साथ अभिक्रिया करेंगी ?
(A) ऑक्सीजन
(B) कार्बन डाई ऑक्साइड
(C) हाइड्रोजन
(D) नाइट्रोजन
Show Answer
उत्तर: (C)
• धातुएँ जल के साथ अभिक्रिया करके धातु ऑक्साइड या हाइड्रॉक्साइड बनाती हैं।
• इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन (H₂) गैस विस्थापित होकर बाहर निकलती है।
2. इलेक्ट्रॉन के स्थानान्तरण से बने यौगिक कहलाते हैं
(A) सहसंयोजी
(B) वैधुत संयोजी
(C) कार्बनिक
(D) इनमे से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: (B)
• एक धातु से अधातु में इलेक्ट्रॉनों के पूर्ण स्थानान्तरण से जो आयन बनते हैं, वे मजबूत स्थिर वैद्युत बल से जुड़ते हैं।
• इन्हें वैद्युत संयोजी या आयनिक यौगिक कहा जाता है।
3. संगमरमर का रासायनिक सूत्र क्या है ? [2013Α, 2015A]
(A) CaCO3
(B) MgCO3
(C) Ca(HCO3)2
(D) None
Show Answer
उत्तर: (A)
• संगमरमर (Marble), चूना पत्थर (Limestone) और खड़िया (Chalk) सभी कैल्शियम कार्बोनेट के रूप हैं।
• इसका रासायनिक सूत्र CaCO₃ होता है।
4. जल (H2O) में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन की परमाणु संख्याओं का अनुपात है- [2011A]
(A) 1:1
(B) 2:1
(C) 3:1
(D) 2:2
Show Answer
उत्तर: (B)
• जल के अणु (H₂O) में 2 परमाणु हाइड्रोजन (H) और 1 परमाणु ऑक्सीजन (O) का होता है।
• इसलिए इनका अनुपात 2:1 होता है।
5. श्वसन किस प्रकर की अभिक्रिया है ? [2016A]
(A) संयोजन अभिक्रिया
(B) द्विअपघटन अभिक्रिया
(C) उपचयन
(D) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिय
Show Answer
उत्तर: (C)
• श्वसन के दौरान हमारे शरीर में ग्लूकोज ऑक्सीजन से जुड़कर टूटता है, अर्थात इसका ऑक्सीकरण (उपचयन) होता है।
• यह एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया भी है, लेकिन मुख्य रूप से यह उपचयन का उदाहरण है।
6. शाक-सब्जियों का विघटित होकर कम्पोस्ट बनना किस अभिक्रिया का उदाहरण है ? [2017A,2013A]
(A) ऊष्माशोषी
(B) ऊष्माक्षेपी
(C) उभयगामी
(D) प्रतिस्थापन
Show Answer
उत्तर: (B)
• कार्बनिक पदार्थों के अपघटन (सड़ने) की प्रक्रिया में ऊष्मा ऊर्जा उत्पन्न होती है।
• जिस अभिक्रिया में ऊर्जा बाहर निकलती है, उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
7. नीचे दी गई अभिक्रिया में कौन-सा कथन सही है ? (2015C)
2Cu+O2 → 2CuO
(A) कॉपर का ऑक्सीकरण
(B) कॉपर का अवकरण
(C) कॉपर का नाइट्रेशन
(D) (A) और (B) दोनों
Show Answer
उत्तर: (A)
• इस अभिक्रिया में कॉपर (Cu) के साथ ऑक्सीजन (O₂) जुड़ रहा है।
• किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का जुड़ना ऑक्सीकरण (उपचयन) कहलाता है।
8. सिल्वर क्लोराइड का रंग क्या है? (2014C)
(A) श्वेत
(B) पीला
(C) हरा
(D) काला
Show Answer
उत्तर: (A)
• सिल्वर क्लोराइड (AgCl) एक श्वेत (सफ़ेद) रंग का लवण होता है।
• सूर्य के प्रकाश में यह धूसर (Grey) रंग का हो जाता है।
9. CuO+ H20→Cu + H2O किस प्रकार की अभिक्रिया है ? [2016A]
(A) उपचयन
(B) अपचयन
(C) उदासीनीकरण
(D) रेडॉक्स
Show Answer
उत्तर: (B)
• यहाँ CuO से ऑक्सीजन हटकर यह Cu में बदल रहा है।
• किसी यौगिक से ऑक्सीजन का हटना अपचयन (अवकरण) कहलाता है।
10. समीकरण CaCO3(s) → CaO(s) + CO2(g) किस प्रकार का समीकरण है? [2014A]
(A) वियोजन
(B) संयोजन
(C) उभयगामी
(D) प्रतिस्थापन
Show Answer
उत्तर: (A)
• जब एकल अभिकारक (CaCO₃) टूटकर दो या अधिक उत्पाद (CaO और CO₂) बनाता है, तो उसे वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया कहते हैं।
11. निम्नलिखित अभिक्रियाओं में से कौन विस्थापन अभिक्रिया है? (2019C, 2021A)
(A) CaCO3 → CaO + CO2
(B) CaO + 2HCl → CaCl2 + H2O
(C) Fe + CuSO4 → FeSO4 + Cu
(D) NaOH + HCl → NaCl + H2O
Show Answer
उत्तर: (C)
• अधिक क्रियाशील तत्व (Fe), कम क्रियाशील तत्व (Cu) को उसके यौगिक (CuSO₄) से विस्थापित कर रहा है।
• इसलिए यह एकल विस्थापन अभिक्रिया है।
12. रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का योग (वृद्धि) कहलाता है? (2019A,2020A)
(A) अपचयन
(B) उपचयन
(C) संक्षारण
(D) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: (B)
• किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का जुड़ना या हाइड्रोजन का हटना उपचयन (ऑक्सीकरण) कहलाता है।
13. एक भूरे रंग का चमकदार तत्त्व ‘x’ को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। तत्त्व ‘X’ का नाम बताइए। (2018C)
(A) Na
(B) Mg
(C) Cu
(D) K
Show Answer
उत्तर: (C)
• कॉपर (Cu) भूरे रंग का होता है।
• इसे गर्म करने पर इस पर कॉपर ऑक्साइड (CuO) की काले रंग की परत चढ़ जाती है।
14. Na2SO4 (aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4(S) + 2NaCl(aq) उपर्युक्त रासायनिक अभिक्रिया है: (2018A)
(A) संयोजन अभिक्रिया
(B) वियोजन अभिक्रिया
(C) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(D) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: (C)
• यहाँ Na⁺ और Ba²⁺ आयन आपस में अपना स्थान बदल रहे हैं।
• जिन अभिक्रियाओं में अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है, वे द्विविस्थापन अभिक्रिया कहलाती हैं।
15. जिंक तथा सल्फ्यूरिक अम्ल के बीच अभिक्रिया से कौन-सी गैस निकलती है?(2020A)
(A) O2
(B) CO2
(C) H2
(D) N2
Show Answer
उत्तर: (C)
• जब जिंक (धातु) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल से अभिक्रिया करता है, तो जिंक सल्फेट और हाइड्रोजन (H₂) गैस बनती है। (Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂)
16. रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को कहा जाता है: (2020A)
(A) अभिकारक
(B) उत्पादक
(C) अभिकारक एवं उत्पाद दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: (A)
• जो पदार्थ रासायनिक अभिक्रिया में हिस्सा लेते हैं, उन्हें अभिकारक (Reactants) कहते हैं।
• और जो नया पदार्थ बनता है उसे उत्पाद (Products) कहते हैं।
17. समीकरण H2 + O2 → 2H2O है एक (2020A)
(A) संयोजन अभिक्रिया
(B) वियोजन अभिक्रिया
(C) अवक्षेप अभिक्रिया
(D) उदासीनीकरण अभिक्रिया
Show Answer
उत्तर: (A)
• यहाँ दो पदार्थ (H₂ और O₂) मिलकर एक नया एकल उत्पाद (जल) बना रहे हैं।
• ऐसी अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया कहा जाता है।
18. प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में ऑक्सीजन बाहर निकलता है [2013A]
(A) जल से
(B) CO2 से
(C) ग्लूकोज से
(D) डिक्टियोजोम से
Show Answer
उत्तर: (A)
• प्रकाश-संश्लेषण के दौरान प्रकाश ऊर्जा की उपस्थिति में जल (H₂O) का विखंडन होता है।
• इसी विखंडन से ऑक्सीजन (O₂) गैस मुक्त होती है।
19. निम्न में से कौन-सा उत्पाद लेड नाइट्रेड को गर्म करने पर प्राप्त होता है? (2014A)
(A) O2
(B) NO2
(C) NO2 और O2
(D) None
Show Answer
उत्तर: (C)
• लेड नाइट्रेट (Pb(NO₃)₂) को गर्म करने पर वह लेड ऑक्साइड (PbO), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂) और ऑक्सीजन (O₂) में टूट जाता है।
20. लोहा से जिंक को लेपित करने की क्रिया को कहते हैं (2013C,2021A)
(A) संक्षारण
(B) गैल्वनीकरण
(C) पानी चढ़ाना
(D) विद्युत अपघटन
Show Answer
उत्तर: (B)
• लोहे को जंग लगने से बचाने के लिए उस पर जस्ते (Zinc) की परत चढ़ाई जाती है।
• इस प्रक्रिया को गैल्वनीकरण (Galvanization) या यशदलेपन कहते हैं।
21. नीचे दी गई अभिक्रिया के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है ? (2018)
ZnO + C → Zn + CO
(A) कार्बन उपचयित हो रहा है
(B) ZnO उपचयित हो रहा है
(C) कार्बन अपचयित हो रहा है
(D) कार्बन मोनो-ऑक्साइड उपचयित हो रहा है
Show Answer
उत्तर: (A)
• इस अभिक्रिया में कार्बन (C) ऑक्सीजन ग्रहण कर रहा है और CO बना रहा है।
• इसलिए यहाँ कार्बन का उपचयन (ऑक्सीकरण) हो रहा है।
22. जिंक तथा लेड, कॉपर की अपेक्षा
(A) कम क्रियाशील है
(B) अधिक क्रियाशील है
(C) समान क्रियाशील है
(D) सभी उत्तर संभव है
Show Answer
उत्तर: (B)
• धातुओं की सक्रियता श्रेणी (Reactivity Series) में जिंक (Zn) और लेड (Pb) कॉपर (Cu) से ऊपर स्थित हैं।
• इसलिए वे कॉपर से अधिक क्रियाशील हैं।
23. वे अभिक्रियाएँ जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है, उन्हें
(A) संयोजन अभिक्रिया कहते हैं
(B) वियोजन अभिक्रिया कहते हैं
(C) द्वि-विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं
(D) विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं
Show Answer
उत्तर: (C)
• जब दो यौगिक अपने आयनों (Ions) की अदला-बदली करके नए यौगिक बनाते हैं, तो उसे द्वि-विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
24. 2Mg + O2 → 2MgO यह किस प्रकार का उदाहरण है?
(A) वियोजन अभिक्रिया
(B) उपचयन-अपचयन अभिक्रिया
(C) विस्थापन अभिक्रिया
(D) संयोजन अभिक्रिया
Show Answer
उत्तर: (D)
• मैग्नीशियम (Mg) और ऑक्सीजन (O₂) मिलकर एकल यौगिक मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) बना रहे हैं।
• दो का मिलकर एक होना संयोजन अभिक्रिया है।
25. ऐसी अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं, उसे
(A) विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं
(B) संयोजन अभिक्रिया कहते हैं
(C) अपघटन अभिक्रिया कहते हैं
(D) द्वि-विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं
Show Answer
उत्तर: (B)
• संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction) में कई अभिकारक जुड़कर सिर्फ एक नया उत्पाद बनाते हैं। (जैसे A + B → AB)
26. मैग्नीशियम रिबन के दहन होने पर किस प्रकृति का लो उत्सर्जित होता है ?
(A) लाल और चमकदार
(B) हरा चमकदार
(C) श्वेत चमकदार
(D) नीला चमकदार
Show Answer
उत्तर: (C)
• मैग्नीशियम रिबन हवा में जलने पर अत्यंत चमकदार श्वेत लौ (Dazzling white flame) के साथ जलता है।
27. धात्विक ऑक्साइड को किस प्रकार का ऑक्साइड कहा जाता है?
(A) अम्लीय ऑक्साइड
(B) उभयधर्मी ऑक्साइड
(C) पराक्साइड
(D) क्षारीय ऑक्साइड
Show Answer
उत्तर: (D)
• धातुओं के ऑक्साइड आमतौर पर प्रकृति में क्षारीय (Basic) होते हैं, क्योंकि वे जल में घुलकर क्षार बनाते हैं।
28. अधात्विक ऑक्साइड को कहते हैं
(A) उभयधर्मी ऑक्साइड
(B) परॉक्साइड
(C) अम्लीय ऑक्साइड
(D) क्षारीय ऑक्साइड
Show Answer
उत्तर: (C)
• अधातुओं के ऑक्साइड (जैसे CO₂, SO₂) प्रकृति में अम्लीय होते हैं क्योंकि ये जल के साथ मिलकर अम्ल बनाते हैं।
29. निम्नलिखित में कौन ऑक्सीकारक है?
(A) H2
(B) CO
(C) H2S
(D) O2
Show Answer
उत्तर: (D)
• ऑक्सीजन (O₂) खुद एक मजबूत ऑक्सीकारक (Oxidizing agent) है, क्योंकि यह दूसरों का ऑक्सीकरण करता है।
30. निम्नलिखित में कौन अवकारक गुण प्रदर्शित करता है?
(A) H2SO4
(B) O2
(C) H2S
(D) HNO3
Show Answer
उत्तर: (C)
• हाइड्रोजन सल्फाइड (H₂S) एक अच्छा अवकारक (Reducing agent) है जो दूसरों का अपचयन करता है।
31. समीकरण 2Cu + O2 → 2CuO किस प्रकार की अभिक्रिया है।
(A) अपघटन
(B) ऑक्सीकरण
(C) उदासीनीकरण
(D) अवक्षेपण
Show Answer
उत्तर: (B)
• इस अभिक्रिया में कॉपर के साथ ऑक्सीजन जुड़ रहा है, अतः यह ऑक्सीकरण (उपचयन) अभिक्रिया है।
32. अभिक्रिया, Fe2O3 + 2Al → Al2O3 + 2Fe किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(A) वियोजन अभिक्रिया
(B) संयोजन अभिक्रिया
(C) विस्थापन अभिक्रिया
(D) द्विविस्थापन अभिक्रिया
Show Answer
उत्तर: (C)
• एल्युमिनियम (Al), आयरन (Fe) से अधिक क्रियाशील है, इसलिए यह Fe को उसके यौगिक से विस्थापित कर रहा है। (यह थर्माइट अभिक्रिया का उदाहरण है।)
33. अभिक्रिया, CuO + H2 → Cu + H2O किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(A) अपचयन अभिक्रिया
(B) विस्थापन अभिक्रिया
(C) रेडॉक्स अभिक्रिया
(D) उपचयन अभिक्रिया
Show Answer
उत्तर: (C)
• इसमें CuO का अपचयन (O का हटना) और H₂ का उपचयन (O का जुड़ना) दोनों साथ-साथ हो रहे हैं, इसलिए यह रेडॉक्स अभिक्रिया है।
34. अभिक्रिया, 2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO2(g) के लिए निम्नांकित में कौन कथन सत्य है?
(A) सीसा अपचयित हो रहा है।
(B) CO2 उपचयित हो रहा है।
(C) लेड ऑक्साइड अपचयित एवं कार्बन उपचयित हो रहा है।
(D) इनमें कोई भी नहीं
Show Answer
उत्तर: (C)
• लेड ऑक्साइड (PbO) से ऑक्सीजन हट रहा है (अपचयन) और कार्बन (C) में ऑक्सीजन जुड़ रहा है (उपचयन)।
35. AB + CD → AD + CB अभिक्रिया का नाम बताएँ
(A) संयोजन
(B) वियोजन
(C) उभयविस्थापन
(D) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: (C)
• इस प्रकार की अभिक्रिया में दो यौगिक अपने घटकों की अदला-बदली कर रहे हैं, जिसे उभयविस्थापन या द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
36. दूध से दही बनना कैसा परिवर्तन है?
(A) भौतिक
(B) रासायनिक
(C) दोनों भौतिक और रासायनिक
(D) इनमें से कोई नही
Show Answer
उत्तर: (B)
• दूध से दही बनने पर एक नया पदार्थ बनता है जिसके गुण दूध से पूरी तरह अलग होते हैं, अतः यह रासायनिक परिवर्तन है।
37. रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेनेवाले पदार्थों को कहते हैं
(A) प्रतिफल
(B) अभिक्रिया
(C) अभिकारक
(D) इनमें सभी
Show Answer
उत्तर: (C)
• जो पदार्थ रासायनिक अभिक्रिया की शुरुआत करते हैं या उसमें हिस्सा लेते हैं, वे अभिकारक (Reactants) कहलाते हैं।
38. वे अभिक्रियाएँ जिनके घटित होने में ऊर्जा अवशोषित होती है, कहलाती हैं
(A) योगशील अभिक्रिया
(B) प्रतिस्थापन अभिक्रिया
(C) उपचयन अभिक्रिया
(D) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
Show Answer
उत्तर: (D)
• जिस अभिक्रिया को पूरा होने के लिए बाहर से ऊष्मा या ऊर्जा की जरूरत होती है, उसे ऊष्माशोषी (Endothermic) अभिक्रिया कहते हैं।
39. कली चूना पर जब जल डाला जाता है, तब अभिक्रिया होती है
(A) ऊष्माक्षेपी
(B) ऊष्माशोषी
(C) विस्फोटक
(D) इनमें कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: (A)
• कली चूना (CaO) में पानी मिलाने पर भारी मात्रा में ऊष्मा (गर्मी) उत्पन्न होती है और पानी उबलने लगता है, इसलिए यह ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।
40. क्लोरोफिल और सूर्य-प्रकाश की उपस्थिति में पौधे वायु से कार्बन डाइऑक्साइड एवं पृथ्वी से जल ग्रहण करके अपना भोजन तैयार करते हैं। यह किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(A) अपघटन
(B) प्रकाश-रासायनिक
(C) संयोजन
(D) अवक्षेपण
Show Answer
उत्तर: (B)
• प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) की यह क्रिया सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा से संपन्न होती है, अतः यह प्रकाश-रासायनिक अभिक्रिया है।
41. निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ सूर्य- प्रकाश के प्रभाव से अपघटित हो जाता है?
(A) KCl
(B) HCl
(C) NaCl
(D) AgBr
Show Answer
उत्तर: (D)
• सिल्वर ब्रोमाइड (AgBr) सूर्य के प्रकाश में सिल्वर (Ag) और ब्रोमीन (Br₂) गैस में टूट जाता है। इसका उपयोग ब्लैक एंड वाइट फोटोग्राफी में होता है।
42. निम्नांकित में कौन उपचायक है?
(A) H2
(B) CO
(C) O2
(D) H2S
Show Answer
उत्तर: (C)
• उपचायक (Oxidizing agent) वह है जो ऑक्सीजन देता है। यहाँ O₂ सबसे प्रमुख उपचायक है।
43. शरीर में भोजन का पचना किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(A) अवकरण
(B) ऑक्सीकरण
(C) उदासीनीकरण
(D) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: (B)
• पाचन के दौरान कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज में टूटता है, जो ऑक्सीजन के साथ मिलकर ऑक्सीकृत (Oxidized) होता है और ऊर्जा देता है।

Bihar Board Class 10th Science Chemistry Chapter 1 Objective Questions रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top